Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बीजापुर मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर, IG सुंदरराज आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बीजापुर: जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में 11 नवंबर को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे। इनमें दो की पहचान हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और शीर्ष नक्सली नेता पापा राव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं। हालांकि, पापा राव इस मुठभेड़ से बच निकलने में सफल रहा। मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली भी मारे गए थे, जबकि चार शवों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर यह मुठभेड़ करीब तीन दिनों तक चली थी। सुरक्षाबलों को इलाके में लगभग 20 नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सघन अभियान चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान जवानों ने छह नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना के बाद डीआरजी जवानों द्वारा नक्सलियों के शवों को कैंप तक लाने का वीडियो भी सामने आया है।

यह ऑपरेशन बीजापुर जिले में मिशन 2026 के तहत चलाए जा रहे अभियानों में अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ एरिया कमेटी का इंचार्ज कमलू और गंगालूर एरिया कमेटी का इंचार्ज दिनेश मोढियम पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। अब मद्देड़ एरिया कमेटी के इंचार्ज बुच्चन्ना के मारे जाने से यह क्षेत्र भी नक्सलियों से खाली हो गया है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अब जिले में केवल एक-दो एरिया ही बचे हैं जहां नक्सली सक्रिय हैं। यह अभियान नक्सल विरोधी मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मानी जा रही है और इससे क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त मिली है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई