Simlipal National Park में काले बाघ का शिकार, 4 गिरफ्तार

बारीपदा। ओड़िशा के सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य में शिकारियों ने बाघ का शिकार कर दिया। वन विभाग प्रबंधन ने पूरे मामले की जानकारी छिपाई और चार शिकारियों को गिरफ्तार करके चुपचाप जेल भेज दिया। शिकार करने वाले आरोपियों की संख्या 14 बताई जा रही है। शिकारियों की करतूत जंगल में लगे कैमरों में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद अफसर पूरे मामले में सफाई देते घूम रहे है। 

यह है पूरा मामला 

वन विभाग में पदस्थ सूत्रों के अनुसार बाघ के शिकार की घटना दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह की है। ओडिशा स्थित सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य में  एक साथ 15 शिकारी बन्दूकों और विभिन्न हथियारों के साथ जंगल में दाखिल हुए। उन्होंने शिमिलिपाल के मुख्य क्षेत्र में इस दुर्लभ काले बाघ का शिकार किया और इसे घर ले आए। लेकिन वन विभाग को इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चला।

15 दिसंबर को एक सूत्र से सूचना मिलने के बाद उदाला थाना क्षेत्र से 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बाघ के पंजे, दांत आदि बरामद किए गए, लेकिन वन विभाग के अफसरों ने पूरी खबर को दबा दिया। मामले में मास्टर माइंड सहित पांच आरोपी अभी भी फरार है। वन अफसरों ने पूरे मामले में अब तक 10 आरोपियों पर कार्रवाई की है। मामले में मीडिया ने पर्यावरण मंत्री से चर्चा की, लेकिन उन्होंने मामले में चर्चा करने से मना कर दिया। 

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button