कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक बदलाव, सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का किया ऐलान

सिद्धारमैया ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने बेंगलुरु स्थित सीएम आवास पर मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट बैठक में अपने फैसले की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया दोपहर तीन बजे राज्यपाल कार्यालय जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। हालांकि कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत इस समय बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं।

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद अब डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ माना जा रहा है। कांग्रेस सरकार बनने के समय ढाई-ढाई साल के फार्मूले की चर्चा हुई थी, जिसके तहत पहले कार्यकाल में सिद्धारमैया और बाद में डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जाना था।

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार 2023 में बनी थी और 23 मई 2023 को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। डीके शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। पिछले कई महीनों से सत्ता परिवर्तन को लेकर कांग्रेस के भीतर लगातार चर्चाएं चल रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठक के बाद सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए राजी हुए। खबरें यह भी हैं कि इसके बदले उन्हें राज्यसभा सीट और उनके बेटे को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button