12 साल की उम्र में Shyam Benegal ने बनाई थी पहली Film, 90 की आयु में मशहूर डायरेक्टर का निधन..

मुंबई | भारतीय फिल्म जगत के मशहूर निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल का 90 वर्ष की उम्र में 23 दिसंबर को मुंबई में निधन हो गया। वे लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे थे। बेनेगल भारतीय सिनेमा में समानांतर सिनेमा के अग्रणी माने जाते थे।

पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित

श्याम बेनेगल को उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने 1976 में पद्म श्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। उन्हें 18 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुए। उनकी फिल्मों में भारतीय समाज की गहरी झलक और गंभीर विषयों को उठाने की क्षमता ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।

पिता के कैमरे से बनाई थी पहली फिल्म

श्याम बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। वे एक Konkani-भाषी चितरपुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार से थे। उनके पिता श्रीधर बी. बेनेगल कर्नाटक से थे, वो एक फोटोग्राफर थे और उन्होंने श्याम को फिल्म निर्माण में रुचि दिखाई। 12 साल की उम्र में श्याम ने अपने पिता से प्राप्त कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी।

बेनेगल ने हैदराबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री प्राप्त की और वहां हैदराबाद फिल्म सोसाइटी की स्थापना की। उनके निर्देशन में बनी फिल्में जैसे अंकुर, निशांत, मंथन, भूमिका, मम्मो, सरदारी बेगम, और जुबैदा अपने यथार्थवादी दृष्टिकोण के लिए सराही गईं।

हाल में बनाया था 90वां जन्मदिन

हाल ही में उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं। श्याम बेनेगल के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक महान व्यक्तित्व और युगांतरकारी फिल्म निर्माता को खो दिया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button