अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में चली गोली, सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, बब्बर खालसा का पूर्व आतंकी है आरोपी

पंजाब। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। एक शख्स ने उनको गोली मारने की कोशिश की। इस हमले में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में गोलियां चलाई गईं, जहां पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल सहित शिरोमणि अकाली दल के नेता अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित धार्मिक दंड के तहत 2 दिसंबर को ‘सेवा’ कर रहे थे। इस फायरिंग में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए हैं। आरोपी नारायण सिंह चौड़ा की ओर से सुखबीर सिंह बादल को गोली मारने की कोशिश की गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया।

बब्बर खालसा का पूर्व आतंकी है आरोपी

सुखबीर पर गोली चलाने के आरोपी की पहचान नारायण सिंह चाैड़ा निवासी डेरा बाबा नानक के ताैर पर हुई है। आरोपी गर्मपंथी है और दल खालसा से संबंध रखता है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर नारायण सिंह चौड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। चाैड़ा 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button