बिहार में नए सीएम के चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान बने ऑब्जर्वर

पटना। बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

अब बिहार में भाजपा विधायक दल की बैठक शिवराज सिंह चौहान की निगरानी में होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि वे जल्द ही पटना पहुंचकर पार्टी विधायकों के साथ बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने तय किया है कि मुख्यमंत्री का चयन पूरी तरह से उनकी देखरेख में ही किया जाएगा। इससे पहले कई नामों पर चर्चा चल रही थी, लेकिन अब प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।

इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और बढ़ गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा किसे राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button