परिसीमन पर शशि थरूर का हमला: लोकसभा 850 सीटें होने से कामकाज प्रभावित होगा

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर जारी बहस के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करना सही कदम नहीं होगा, इससे सदन का कामकाज प्रभावित हो सकता है।

थरूर ने कहा कि लोकसभा का आकार बढ़ाने की बात हो रही है, लेकिन राज्यसभा को लेकर कोई योजना नहीं है। इससे दोनों सदनों के बीच असंतुलन पैदा हो जाएगा।

उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जो राज्य जनसंख्या नियंत्रण में सफल नहीं रहे, उन्हें इस प्रक्रिया के जरिए ज्यादा राजनीतिक ताकत दी जा रही है। यह गलत संदेश देता है।

थरूर का कहना है कि महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन परिसीमन के मुद्दे पर जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए और इस पर विस्तार से विचार जरूरी है।

इस बहस के दौरान डीएमके सांसद कनिमोझी ने भी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिल को चर्चा के बीच ही नोटिफाई करना संसद की प्रक्रिया का सम्मान नहीं दर्शाता।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई