दिल्ली के निहाल विहार में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण, हंगामे के बाद आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

 

दिल्ली मे यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर स्थानीय लोगों ने निहाल विहार थाने पर जमकर हंगामा किया. आरोप इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर पर पर लगा है. इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

आउटर जिले के डीसीपी जिमी चिराम के अनुसार, 8 सितंबर को निहाल विहार इलाके की एक महिला ने अपने 13 साल की बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. महिला ने इलाके के ही एक प्रॉपर्टी डीलर सरफराज का नाम बताया था. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई. फिर पुलिस ने उस नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. पुलिस अपहरण की बात से इनकार कर रही है, लेकिन लड़की के साथ छेड़छाड़ की घटना की पुष्टि की गई है.

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया. जब इस मामले में जांच की गई तो पांच नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार कर लिया.

घटना को लेकर थाने पर जमकर हंगामा

निहाल विहार इलाके के लोगों को इस बात की जानकारी मिली कि स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर सरफराज ने आधा दर्जन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों का आरोप था कि सरफराज अपने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में नाबालिग बच्चियों को 10 से 15 हजार रुपये की नौकरी का लालच देकर काम पर रखता है. बच्चियों के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ करता, बल्कि उसे दूसरे राज्यों में भी सप्लाई कर देता था. फिलहाल पुलिस लोगों के इन तमाम आरोपों की जांच कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button