SEX RACKET: छत्तीसगढ़ में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रसूखदारों को विदेशी गर्ल्स सप्लाई करने वाले गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड पुलिस ने किया है। रसूखदारों को विदेशी युवती सप्लाई करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। पुलिस अधिकारियों ने देह व्यापार के कारोबार में शामिल लगभग 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी रायपुर के तेलीबांधा और सरस्वती नगर क्षेत्र में होटल्स में देह व्यापार करवा रहे थे। इन आरोपियों में जुगल कुमार, रवि ठाकरे, जागेन्द्र उके उर्फ मोहन समेत अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि जुगल कुमार ने विभिन्न राज्यों और विदेशी युवतियों को रायपुर बुलाकर देह व्यापार के लिए होटल्स में ठहराया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रवि ठाकरे और जागेन्द्र उके ने इस व्यवसाय से जुड़े अन्य आरोपियों के नाम उजागर किए। पुलिस ने बताया कि आरोपी जुगल कुमार ने विदेशी युवतियों को देह व्यापार के लिए रायपुर बुलाया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि वे ग्राहकों से युवतियों के फोटो और रेट्स साझा करते थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम ने 1956 के अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस टीम ने जुगल कुमार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से देह व्यापार के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है और आगे भी इस प्रकार के अपराधों में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास जारी रहेंगे।
DRI के वकील की गिरफ्तारी के बाद हुआ खुलासा
आरोपी भावेश आचार्य ने पूछताछ में बताया कि वह देह व्यापार के दलाल जुगल कुमार से मोबाईल फोन पर संपर्क कर युवती बुलाने बोला था, जिस पर जुगल कुमार द्वारा उज्बेकिस्तान की युवती को देह व्यापार हेतु रायपुर बुलाया गया था एवं भावेश आचार्य द्वारा इसके एवज में जुगल कुमार को 27,000/- रूपये दिया गया था।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
- रवि ठाकरे पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 55 साल निवासी आर.डी.ए. कालोनी बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
- जागेन्द्र उके उर्फ मोहन पिता हरि उके उम्र 29 साल निवासी हनुमान नगर पहाड़ीपारा गुढ़ियारी रायपुर।
- बृजेश साहा पिता विधान साहा उम्र 35 साल निवासी अम्बिकापुर सरगांव थाना गांधी नगर हाल पता कमल विहार सेक्टर 07, थाना
- टिकरापारा जिला रायपुर।
- मोह. साजिद पिता मो. तुफानी उम्र 28 साल निवासी ग्राम सेमरिया थाना सेमरिया जिला चतरा हाल पता गली नं. 01 रियाज का मकान मोतीनगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- दिनेश लिलवानी पिता सेवक राम लिलवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी कुर्सी फैक्ट्री के बगल कृष्णा पुरी थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- शेख इमरान पिता स्व. शेख रजा उम्र 34 साल निवासी सलानी नगर गली नं. 03 संजय नगर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- अमित सोनी पिता कमल सोनी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती सोनार पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
- रमेन्द्र पाठक पिता स्व. कामता प्रसाद पाठक उम्र 32 साल निवासी रायपुरा सत्यम विहार गली नं. 02 आटा चक्की के पास थाना डीडी नगर रायपुर।
- शेख नूरूल हक पिता स्व. ताजमुल हक उम्र 49 साल निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
- दुर्गेश पनागर पिता मोतीराम पनागर उम्र 25 साल निवासी रविदास नगर वार्ड नं. 04 पीजी कॉलेज के पीछे थाना सिटी कोतवाली कवर्धा।
- जुगल कुमार राय पिता सशान्त चंद्र राय उम्र 39 साल पता दमदमा पोस्ट नहाटा थाना गोपाल नगर नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल। हाल पता अशोक नगर ट्रांसफार्मर के पास गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी रायपुर।





