कड़ाके की ठंड, IMD ने बताया- MP व UP सहित आपके प्रदेशों के मौसम का हाल..

इंदौर।अक्टूबर की तरह नवंबर भी सामान्य से अधिक गर्म रहा, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास नहीं हो पा रहा है। तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और दिसंबर की शुरुआत में भी ठंड का कोई खास असर देखने को नहीं मिला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर भारत में ठंड का असर कम है, लेकिन यह जल्द ही बदलने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले हफ्ते के बाद ठंड में वृद्धि हो सकती है, जब उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

ठंडी हवाओं का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखेगा असर

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की तरफ तेजी से बढ़ सकती हैं। यह विक्षोभ हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 10 से 12 दिसंबर के भीतर असर दिखा सकता है।

सघन हिमपात के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। इसका प्रभाव पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाएगा।

ला-नीना का असर ठंड पर

एक और प्रमुख पहलू है प्रशांत महासागर में ला-नीना का सक्रिय होना, जिससे भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान था। हालांकि, फिलहाल ला-नीना की स्थिति नहीं बन पाई है, जिससे ठंड में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

दिल्ली में अब तक का सबसे गर्म अक्टूबर

दिल्ली में इस बार अक्टूबर में पड़ने वाली गर्मी ने सबको हैरान कर दिया। यह साल 1951 के बाद का सबसे गर्म अक्टूबर का महीना रहा है। दिन-रात के तापमान का औसत सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अक्टूबर के महीने में सामान्य तौर पर 35.1 डिग्री सेल्सियस का तामपान औसतन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मध्य प्रदेश में राजगढ़ में सबसे ज्यादा सर्दी (Weather Of MP)

भोपाल मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश में सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सोमवार सुबह 7 बजे आनंद विहार का एक्यूआई 303, द्वारका सेक्टर-8 का 307 और आरकेपुरम का 305 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आते हैं।

इसके अलावा बवाना (298), सोनिया विहार (296), विवेक विहार (290) और पटपड़गंज (285) में भी खराब एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में स्मॉग की हल्की परत देखी गई है। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button