दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, फ्लैट में महिला की गला काटकर हत्या, ‘लिव-इन पार्टनर या पत्नी…’ गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

नई दिल्लीः आउटर जिले के रनहोला थाना इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला की गला काटकर हत्या की गई. उसका शव घर के अंदर ही पड़ा हुआ था. महिला एक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जो घटना के बाद से फरार है पुलिस जांच में जुटी हुई है.

दिल्ली पुलिस का कहना है, ”रनहोला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक फ्लैट में एक महिला रानी की हत्या कर दी गई, आरोपी भाग गया. जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक ने कुछ दिन पहले फ्लैट किराए पर लिया था. उसने रात में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. यह जांच की जा रही है कि महिला उसकी पत्नी थी या लिव-इन पार्टनर. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.”

आउटर जिले के डीसीपी जिमी चिरम से मिली जानकारी के अनुसार, पीसीआर को गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे एक घर में महिला की बॉडी होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर लोकल पुलिस पहुंची तो यह पता चला कि घर के भीतर 30 साल की महिला की लाश पड़ी है और उसके गले पर कट का निशान है. जिससे पुलिस को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है. अब घर के भीतर जिस तरह से बॉडी मिली, उससे शुरुआती शक इस घर में रहने वाले व्यक्ति पर किया जा रहा है.

इस एंगल से हो रही जांच

इस बात को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है कि क्या वो अकेली रहती थी या फिर उसके परिवार में और कोई भी उसके साथ रहता था पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने बताया कि महिला के साथ एक और व्यक्ति रहता था. कुछ महीने पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए महिला आई थी, हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह व्यक्ति महिला का पति था या फिर लिव इन में दोनों रह रहे थे.

पुलिस महिला के अन्य रिश्तेदारों का भी पता लग रही है, क्योंकि महिला की पहचान से जुड़ी कोई जानकारी पुलिस को उसके घर से नहीं मिल पाई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके या आखिर महिला के घर कौन आया था. महिला के साथ रहने वाले व्यक्ति का भी सुराग पुलिस पता कर रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button