हरदी बाजार में सनसनी! 12वीं की छात्रा संदिग्ध हालत में मिली

कोरबा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। इस घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की रहने वाली 12वीं की छात्रा रोज की तरह गांव से लगे स्कूल में पढ़ाई करने गई हुई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। बाद में ग्रामीणों ने उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में करीब 6.30 बजे पड़ा पाया। इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी गई, जिसके बाद उसे तत्काल हरदी बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब था जिसे लेकर वह बिलासपुर गया हुआ था। शाम 7:00 बजे लगभग वह इलाज करा कर घर वापस पहुंचा। जहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा फोन कर उसे जानकारी दी गई कि उसकी बेटी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई है। जहां उसे अस्पताल लेकर पहुंचा गया। छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी और बेटा सुबह स्कूल गए हुए थे लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उसकी बेटी की यह हालत हुई है, उसे आशंका है कि बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई होगी। इस पर पुलिस से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई