Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

सीलमपुर हत्याकांड: कुनाल की हत्या के पीछे की वजह का खुलासा, जिकरा ने बताई रिवेंज की कहानी

नई दिल्ली | 19 अप्रैल 2025:दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग कुनाल की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने लेडी डॉन के नाम से मशहूर जिकरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दो और आरोपियों साहिल और दिलशाद की तलाश है, जिनपर हत्या में शामिल होने का शक है।

पुलिस पूछताछ में जिकरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि कुनाल की हत्या एक पुरानी रंजिश का बदला थी। नवंबर 2024 में जिकरा के मौसी के बेटे साहिल पर एक जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में कुनाल के दोस्त लाला और शंभु शामिल थे, और हमले के वक्त कुनाल भी मौजूद था। लेकिन नाबालिग होने की वजह से उसका नाम एफआईआर में नहीं आया था।

जिकरा और साहिल को यकीन था कि उस हमले की साजिश कुनाल ने ही रची थी, इसी का बदला लेने के लिए कुनाल की हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे कुनाल की उसके घर से कुछ ही दूरी पर उस वक्त चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई जब वह दूध लेने जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को जिकरा के घर से हथियार भी मिले हैं। पहले उसे गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में वह जमानत पर छूट गई थी। जिकरा खुद को ‘लेडी डॉन’ बुलाना पसंद करती है और सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो शेयर करती रही है। वह एक गैंगस्टर की पत्नी के लिए बाउंसर के रूप में भी काम कर चुकी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है और कहा है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और कुनाल के परिवार को पूरा न्याय मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई