SECL Siege: एसईसीएल मुख्यालय का घेराव शुरू, भू-विस्थापित किसानों ने उठाई रोजगार और बसावट की मांग
SECL Siege: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन, विस्थापित बोले—जमीन ली, अब रोजगार दो

.गुरुवार से बिलासपुर में बड़ा किसान आंदोलन खड़ा हो गया है। (SECL Siege) एसईसीएल कुसमुंडा, गेवरा, दीपका और कोरबा खदानों से प्रभावित भू-विस्थापित किसानों ने अपनी लंबित रोजगार फाइलों, बसावट और मुआवजे की मांग को लेकर बिलासपुर एसईसीएल सीएमडी कार्यालय का घेराव कर दिया है। भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ प्रदर्शन में जुट रही है, और आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि उनकी मांगें पूरी होने तक यह घेराव जारी रहेगा…..
भू-विस्थापित किसानों ने उठाई रोजगार और बसावट की मांग
छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू-विस्थापित रोजगार एकता संघ के संयुक्त नेतृत्व में हो रहे इस महाघेराव के पीछे कई वर्षों से लंबित रोजगार प्रकरण सबसे बड़ा मुद्दा है। (SECL Siege) प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के बाद जन्मे युवाओं की फाइलें वर्षों से धूल खा रही हैं, छोटे खातेदारों को रोजगार नहीं मिला है, और हजारों विस्थापित अब भी अपनी जीविका के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव-गांव में हुई बैठकों और जनसंवाद के बाद ग्रामीणों ने इस आंदोलन को अभूतपूर्व समर्थन दिया है। नेताओं का आरोप है कि एसईसीएल और सरकार ने वादे तो बहुत किए, लेकिन प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं किया गया…
11 सूत्रीय मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन, विस्थापित बोले—जमीन ली, अब रोजगार दो
प्रदर्शनकारी 11 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिनमें 1978 से 2004 तक जमीन देने वाले परिवारों को रोजगार, फाइलों के त्वरित निराकरण, बसावट, उचित मुआवजा और आउटसोर्सिंग कंपनियों में विस्थापितों को 100% रोजगार जैसे मुद्दे शामिल हैं। वहीं, जरहाजेल गांव की मूल जमीन वापस करने और मनगांव बसावट पर हो रही कार्रवाई रोकने की मांग भी जोर पकड़ रही है। बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और युवा शांतिपूर्ण मगर उग्र रुख के साथ डटे हुए हैं…..





