एसईसीएल प्रमुख हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स का अतिरिक्त प्रभार, 1 फरवरी से संभालेंगे जिम्मेदारी

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वे 1 फरवरी 2026 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। यह व्यवस्था तीन माह या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

हरीश दुहन ने 27 मार्च 2025 को एसईसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया था। उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। एसईसीएल देश की पहली ऐसी कोल पीएसयू बनी, जिसने भूमिगत खदानों में पेस्ट-फिल तकनीक को अपनाया। इससे खनन कार्य में सुरक्षा और उत्पादन क्षमता में सुधार हुआ है।

प्रबंधन के अनुसार, उनके कार्यकाल में भू-अधिग्रहण से जुड़ी लंबे समय से लंबित परियोजनाओं में भी तेजी आई है। अप्रैल 2025 से अब तक 250 हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया, जिससे उत्पादन विस्तार को मजबूती मिली है।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी एसईसीएल ने नई पहल की है। कंपनी द्वारा पूर्णतः महिला-संचालित डिस्पेंसरी और ऑल-वूमेन सेंट्रल स्टोर यूनिट की शुरुआत की गई, जिसे कार्यस्थल पर समावेशन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हरीश दुहन को कोयला खनन क्षेत्र में 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 1989 में डब्ल्यूसीएल से करियर की शुरुआत करने वाले दुहन के पास फर्स्ट क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट और प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी है।

डब्ल्यूसीएल का अतिरिक्त प्रभार मिलने से दोनों कंपनियों के बीच समन्वय बढ़ने और उत्पादन व प्रबंधन में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई