शनि व राहु करेंगे जीवन में चुनौती खड़ी, बस इन क्षेत्रों में पा सकेंगे सफलता, पढ़ें मीन का वार्षिक राशिफल

ज्योतिषाचार्य हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार साल 2025 मीन राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला होगा। इस साल की शुरुआत में आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। साल का मध्यकाल आपको विशेष रूप से फायदा देने वाला होगा।

गुरु का गोचर समय के साथ देगा लाभ

  • इस वर्ष गुरु का गोचर शुरुआत में कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। आपके कार्यों में विलंब या अवरोध हो सकता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतेगा गुरु का प्रभाव सकारात्मक रूप से बदलने लगेगा।
  • गोचर के उतरते समय में जीवन में सुधार होगा, करियर, स्वास्थ्य और रिश्तों में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की, वित्तीय स्थिति में सुधार और पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य के संकेत मिलेंगे। वर्ष के अंत तक सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

शनि का गोचर डालेगा साढ़ेसाती का प्रभाव

  • इस वर्ष शनि का गोचर आपकी राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव डालेगा, जो मानसिक परेशानियां और भय पैदा कर सकता है। यह समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि शनि की कड़ी नजर से आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। अनावश्यक चिंता हो सकती है।
  • शनि के इस प्रभाव में आपको शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी प्रगति में रुकावट डालने के प्रयास हो सकते हैं। हालांकि, यह समय आपके लिए अपने कार्यों को गोपनीय रूप से करने का है।
  • आप अपनी योजनाओं और कार्यों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। कठिनाइयां जरूर आएंगी, लेकिन आपके सही कदम और मेहनत से आप इनसे उबर सकते हैं।
  • राहु का गोचर करेगा समस्या पैदा

    • इस वर्ष राहु का गोचर कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है, जो मानसिक उलझन और चिंता का कारण बन सकता है। हालांकि, कार्य क्षेत्र में आपको सहयोग मिलने के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत के लिए यह समय अच्छा रहेगा।
    • इस वर्ष वाणी पर संयम रखना और विवादों से दूर रहना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है, जिससे दुर्घटनाओं से बच सकें।
    • पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन पत्नी से मतभेद बने रह सकते हैं। परिवार के कुछ सदस्य आपस में विचारों के विपरीत हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं।
    • इस वर्ष आप अपने पारिवारिक जीवन से संबंधित किसी बड़े निर्णय पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके और आपके परिवार के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button