अब सट्टा एप केस की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी, हाईकोर्ट से ट्रांसफर हुआ मामला

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा एप्स को लेकर चल रहे बड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में महादेव सट्टा एप सहित कई ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने अपने पास ट्रांसफर कर लिया है।

याचिका में आरोप था कि राज्य में सट्टा एप्स खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का पालन नहीं किया जा रहा। इसमें राज्य सरकार, सीबीआई और गृह सचिव को जिम्मेदार मानते हुए कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई थी।

हाईकोर्ट ने मामले की शुरुआती सुनवाई करते हुए सभी पक्षों को नोटिस जारी किया था। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले को अपने पास मंगवा लिया है। अब सट्टा एप से जुड़ी सभी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।

https://youtu.be/dOObfuTasJA

इस फैसले को सट्टा एप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई