Safe Delivery: बिलासपुर में रेलवे स्टाफ की मिसाल, स्टेशन पर कराया सुरक्षित प्रसव
Safe Delivery: स्पेशल टीम की सूझबूझ से बची माँ और बच्चे की जान

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में बुधवार को एक मानवीय उदाहरण सामने आया। वाणिज्य विभाग की स्पेशल टीम ने तेजी दिखाते हुए एक प्रसूता की जान बचाई। (Safe Delivery) अकलतरा से आई 22 वर्षीय महिला को स्टेशन पर अचानक तेज़ लेबर पेन हुआ। यह देखते ही स्पेशल टीम तुरंत हरकत में आई और बिना समय गंवाए मेडिकल सहायता मंगवाई। डॉक्टरों की टीम, महिला सफाईकर्मी और कर्मचारियों ने मौके पर ही जरूरी सामान उपलब्ध कराया और सुरक्षित प्रसव कराया।
स्पेशल टीम की सूझबूझ से बची माँ और बच्चे की जान, Safe Delivery
प्रसव के बाद माँ और नवजात दोनों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महतारी योजना की एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनकी हालत पूरी तरह से स्वस्थ बताई गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और समय पर मदद रेलवे की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने इस बेहतरीन काम में शामिल सभी कर्मचारियों को बधाई दी।





