Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

साबरमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 25 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी

प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर रात साबरमती एक्सप्रेस (19168) पटरी से उतर गई। 25 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। कुछ यात्री घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा देर रात 2.35 बजे कानपुर शहर से 11 किमी दूर भीमसेन और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच हुआ।

अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर कह रहा है कि बोल्डर इंजन से टकराया है। इसके चलते इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के पास गोविन्द पुरी के आगे होल्डिंग लाइन पर ट्रेन के कई डब्बे पटरी से उतर गए। ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा तकरीबन देर रात 3 बजे के आसपास हुआ है। फिलहाल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सभी पैसेंजर को हादसे वाली जगह से बस में बैठा कर कानपुर लाया गया है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर बचाव एवं राहत कार्य की टीम पहुंची हुई है। ट्रेन हादसे को देखते हुए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353

कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015

मिर्जापुर 054422200097

इटावा 7525001249

टुंडला 7392959702

अहमदाबाद 07922113977

बनारस सिटी 8303994411

गोरखपुर 0551-2208088

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी : 0510 2440787, 0510 2440790

ललितपुर 07897992404

बांदा 05192227543

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई