50% टैरिफ विवाद पर RSS की रणनीति बैठक, सहयोगी संगठन भी होंगे शामिल

नई दिल्ली:अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गंभीर है और इस पर रणनीति तय करने के लिए 19-20 अगस्त को दिल्ली में बड़ी बैठक बुला ली गई है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और शीर्ष पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
बैठक में संघ के सहयोगी संगठन जैसे किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ और स्वदेशी जागरण मंच भी हिस्सा लेंगे। चर्चा का मुख्य एजेंडा होगा कि अमेरिकी टैरिफ नीति से भारतीय अर्थव्यवस्था को कैसे सुरक्षित रखा जाए और उसके प्रभावों को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जाएं।
यह बैठक खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि सामान्यत: संघ के आर्थिक समूह की मीटिंग में शीर्ष नेतृत्व शामिल नहीं होता, लेकिन इस बार भागवत और होसबोले स्वयं मौजूद रहेंगे। इससे संकेत मिलता है कि संगठन अमेरिका की नई नीति को भारत के लिए गंभीर चुनौती मान रहा है।





