Road Safety Fortnight: बिलासपुर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की हुई शुरुआत, ऑटो चालकों को किया गया जागरूक

बिलासपुर। पुलिस विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन कराने और वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए 1 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सभी ऑटो चालकों को पेंड्रा के मल्टीपरपज ग्राउंड में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के द्वारा एकत्र कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही ऑटो मालिकों को सख्त हिदायत दिया गया कि नाबालिग से वाहन बिल्कुल ना चलवाए। आम जनमानस से निर्धारित किराए से अधिक राशि बिल्कुल ना लें। सभी ऑटो में वाहन चालक का नंबर एवं लाइसेंस नंबर व वाहन संख्या निर्धारित स्थल पर लेख किया जाए। वाहन में परमिट, फिटनेस, चालक का लाइसेंस अनिवार्य रूप से रखा जाए। निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारी कतई ना बताएं, शराब पीकर वाहन न चलाने को लेकर जागरूक किया जाएगा।





