जांजगीर-चांपा में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, 1 नवंबर से पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

जांजगीर-चांपा। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक विशेष यातायात जागरूकता अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर यह अभियान जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि 1 नवंबर से सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। जो पुलिसकर्मी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं 10 नवंबर के बाद आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान का नेतृत्व एएसपी (यातायात) उदयन बेहार करेंगे। टीम जिले के गांवों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों और यातायात नियमों की जानकारी देगी।

अभियान के दौरान खास तौर पर बिना हेलमेट वाहन चलाना, तीन सवारी बैठना, तेज गति से चलना, मोबाइल पर बात करना और शराब पीकर वाहन चलाना — इन पांच कारणों पर फोकस किया जाएगा।

पुलिस का उद्देश्य है कि लोग यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। यह जागरूकता अभियान 10 नवंबर तक चलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button