Road accident in Kota: शादी समारोह में जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

Road accident in Kota (कोटा) : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय मनोज बैगा पिता बिसराम बैगा था।

वह ग्राम शिवलखार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम नेवसा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि, 15 फरवरी की रात 9 बजे एक शादी कार्यक्रम के लिए घर से निकला था तभी वह अपने गांव नेवसा के बंधवा पारा मेन रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया।

इस हादसे में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि, मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। रात को ही कोटा पुलिस को परिजनों ने घटना की सूचना दे दी थी जिसके बाद मृतक के शव को मरचुरी में रखा गया था। रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button