हुकराडीपा में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

रायगढ़। हुंकराडीपा क्षेत्र में एक भारी वाहन ने युवक को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच में जूटी है। घटना तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात हुंकराडीपा चौक के पास एक युवक को अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया। इससे रोड पर उसके पैर और पेट के अलावा शरीर का कोई हिस्सा नहीं बचा। रात में जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह शरीर के बचे हिस्से को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही घटना को अंजाम देने वाले वाहन का कुछ पता चल सका है। हांलाकि संभावना जतायी जा रही है कि फ्लाईएश लोड वाहन के पहियों के नीचे आकर युवक की मौत हुई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button