भिलाई में सड़क हादसा: 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 सगी बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि भाई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, गुरुद्वारा से पाठ कर सभी घर लौट रहे थे। घटना भट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान धनोरा निवासी लोकेंद्र उइके (32), मरोदा निवासी दीपिका कौर (28) और पूनम कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह (23) गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दीपिका, पूनम और परमवीर तीनों भाई-बहन हैं। लोकेंद्र इनका दोस्त था।

जानकारी के मुताबिक, कार क्रमांक CG 07 AT 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लोकेंद्र चला रहा था। उसके बगल में परमवीर बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और पूनम बैठी थी।इसी बीच कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को कॉल कर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक एक की मौके पर और दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई