road accident: हाइवा ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखा गया है, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में १युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। घटना तखतपुर के बरेला बाईपास की है, जहां तेज रफ्तार हाइवा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही गंभीर रूप से घायल एक अन्य युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुट गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई