Road Accident: तेज रफ्तार बाइक–XUV की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर
मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसा, बाइक के उड़े परखच्चे........

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका–सेमरताल बायपास रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बाइक और XUV कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। (Road Accident) टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि XUV कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका एयरबैग खुल गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

XUV का एयरबैग खुला, बाइक सवार नशे में होने की आशंका, Road Accident
सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा, साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया। सूत्रों के अनुसार, बाइक सवार युवक शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल में जुटी है….





