हुडदंगियों ने पुलिसकर्मी को पीटा, अपनी शिकायत दर्ज कराने घंटो भटकता रहा कांस्टेबल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होली पर्व के दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की। पुलिसकर्मी ने मना किया, तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना के बाद जवान जब थाना शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचा तो उसे शिकायत लिखाने घंटो इंतजार करना पड़ा। घटना की जानकारी एसपी रजनेश सिंह को हुई, तो उनके निर्देश पर तत्काल एफआईआर दर्ज हुई।

वहीं, रंगोत्सव पर्व पर दो पक्षों में विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर दिया। एक अन्य घटना में गाली देने से मना करने पर युवक पर हंसिया से वार कर दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना तखतपुर और पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। तोरवा क्षेत्र के बॉम्बे आवास के पास होली पर्व पर बदमाशों ने प्रधान आरक्षक पर पथराव कर दिया। उन्होंने इस घटना की जानकारी पेट्रोलिंग टीम को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पकड़ लिया। जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया।

बदमाशों ने किया हुड़दंग

दूसरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार की शाम पेट्रोलिंग गाड़ी में तैनात आरक्षक के साथ महिला आरक्षक गोलबाजार पहुंचे तो कुछ असामाजिक तत्व नशे में उपद्रव कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को पहले समझाइश दी। लेकिन, आरोपी पुलिसकर्मियों से ही उलझकर बहसबाजी करने लगे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अतिरिक्त बल बुलाया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी शुरू कर दी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई