रिटायर्ड आर्मी अफसर और पत्नी की हत्या, किराएदार समेत तीन गिरफ्तार

दिल्ली। राजस्थान के बीकानेर में एक रिटायर्ड सेना अधिकारी और उनकी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके बंद मकान से बरामद हुए। इस दिल दहला देने वाली घटना में पुलिस ने 18 जुलाई 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक दंपति भी शामिल है, जो पहले उसी घर में किराए पर रहता था।

पुलिस के मुताबिक, हत्या में कुल 6 लोग शामिल थे। इनमें एक महिला प्रिया सिसोदिया, उसका प्रेमी अरुण कुमार, महिला के पिता कर्मवीर सिसोदिया, उसका भाई प्रियांशु और दो अन्य लोग शामिल हैं। घटना की साजिश प्रिया और उसके परिजनों ने रची थी। इन लोगों ने बुजुर्ग दंपति से पहले दोस्ती की और फिर उनके विश्वास को तोड़ते हुए हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

बीकानेर के आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी अरुण और प्रिया पहले मृतकों के मकान में किराए पर रहते थे और लिव-इन रिलेशनशिप में थे। 13 जुलाई को आरोपी गाजियाबाद से लाए गए साथियों के साथ घर में घुसे, तोड़फोड़ की, गहने और नकदी लूटी, फिर गला घोंटकर बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी।

पुलिस को सबसे पहले शक इन्हीं किराएदारों पर हुआ। जांच में सामने आया कि अरुण ने प्रिया को होटल में छिपा रखा था और खुद पुलिस को गुमराह कर रहा था। मोबाइल डेटा और होटल रिकॉर्ड से सच्चाई सामने आई। मृतक दंपति के बेटे नोएडा और कनाडा में रहते हैं। 15 जुलाई को जब नोएडा में रहने वाले बेटे ने कई बार फोन किया और जवाब नहीं मिला तो पास में रहने वाले चाचा को भेजा, तब हत्या का खुलासा हुआ।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई