सितंबर में रिटेल इन्फ्लेशन घटकर 1.54% पर, 8 सालों में सबसे न्यूनतम स्तर 

सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। रिटेल इन्फ्लेशन 1.54% पर पहुंच गया है, जो पिछले 8 वर्षों का सबसे निचला स्तर है। अगस्त में यह आंकड़ा 2.07% था।

इस गिरावट की मुख्य वजह खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी मानी जा रही है। सितंबर में खाद्य महंगाई –2.28% रही, जबकि अगस्त में यह –0.69% थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई दर में आई यह गिरावट आर्थिक स्थिरता के लिए अच्छा संकेत है। साथ ही, इससे आगे ब्याज दरों में कटौती की संभावना भी बढ़ सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button