Resignation of Congress President: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Resignation of Congress President: (मोहला-मानपुर-अंबागढ़) : चौकी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और जिला अध्यक्ष के पद से पार्टी को इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नाम भेजा है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल मानिकपुरी ने राजनांदगांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर इस्तीफा दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि बडे़ दुखी मन से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

वह वर्ष 1988 से कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़कर अपनी राजनीतिक की शुरूवात की थी और आज नवीन जिला- मोहला मानपुर – अम्बागढ़ चौकी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद तक की लंबी यात्रा तक 36 वर्षो से कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को तन – मन – धन योगदान दिया है। अनिल मानिकपुरी ने कहा कि मुझे लगता है कि पार्टी को मेरी आवश्यकता केवल संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने एवं पार्टी की मजबूत करने के लिए ही रह गयी है। उनके साथ वर्ष 2019 में सीएम हाऊस से फोन आने के नाम पर अन्याय हुआ और 2024 में पुनः पार्टी ने उन्हें विधानसभा के प्रबल दावेदार होने के बाद भी टिकट नहीं दिया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई