छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों पर लिखे गए शोधग्रंथ का हुआ विमोचन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की सराहना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर और स्थापत्य कला पर आधारित एक खास शोधग्रंथ का विमोचन शनिवार को रायपुर में हुआ। यह पुस्तक “छत्तीसगढ़ के प्राचीन किलों की स्थापत्य कला” प्रसिद्ध इतिहासकार और पुरातत्वविद् डॉ. टी.आर. रामटेके द्वारा लिखी गई है।

इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह ग्रंथ छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, ऐतिहासिक किलों और उनकी वास्तुकला को बारीकी से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह किताब आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल धरोहर साबित होगी।

सांसद अग्रवाल ने डॉ. रामटेके को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा, “ऐसे शोध कार्य छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में उसकी ऐतिहासिक पहचान दिलाने में मदद करेंगे।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button