गणतंत्र दिवस फ्लेक्स विवाद: कांग्रेस का आरोप, जिला प्रशासन ने किया भेदभाव

बिलासपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शहरभर में लगाए गए फ्लेक्स को लेकर राजनीतिक विवाद सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर व ग्रामीण) ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर लगाए गए फ्लेक्स में केवल भाजपा विधायकों की तस्वीरें लगाई गईं, जबकि बिलासपुर जिले में कुल छह विधायक हैं, जिनमें दो कांग्रेस से निर्वाचित हैं। पार्टी का आरोप है कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की तस्वीरें किसी भी फ्लेक्स में शामिल नहीं की गईं।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र का उत्सव होता है। ऐसे अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान और स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और प्रशासनिक निष्पक्षता के खिलाफ बताया।

कांग्रेस ने मांग की है कि भविष्य में किसी भी शासकीय या राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जनप्रतिनिधियों को समान स्थान और सम्मान दिया जाए, ताकि प्रशासन की निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई