रेनो का रोडमैप तैयार: अगले तीन साल में लॉन्च होंगी 5 नई गाड़ियां

चेन्नई | 23 अप्रैल 2025

रेनो इंडिया ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह अप्रैल 2025 से अप्रैल 2027 के बीच कुल पांच नई कारें लॉन्च करेगी। इनमें दो नेक्स्ट जनरेशन मॉडल्स, दो नई एसयूवी और एक पहली इलेक्ट्रिक कार शामिल होगी।

रेनो का उद्देश्य पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5% मार्केट शेयर हासिल करना है। इस रणनीति को कंपनी ने Renault.Rethink नाम दिया है, जिसके तहत कम्युनिकेशन से लेकर प्रोडक्ट्स तक ब्रैंड की नई पहचान बनाई जाएगी। इसके लिए कंपनी 600 मिलियन डॉलर का निवेश कर रही है।

नई रणनीति के तहत आने वाले वाहनों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन वाले मॉडल्स भी शामिल हो सकते हैं। यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जो पारंपरिक ईंधन से हटकर पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की तलाश में हैं।

कंपनी ने चेन्नई में अपना पहला और फ्रांस के बाहर का सबसे बड़ा डिजाइन स्टूडियो भी खोल दिया है। इसका उद्देश्य भारतीय ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वाहनों की डिजाइनिंग करना है।

रेनो की लोकप्रिय हैचबैक Kwid को भारतीय बाजार में दस साल पूरे हो चुके हैं। यह कार अब भी 4.70 लाख से 6.45 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है और इसमें 1.0 लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन है जो 68bhp की पावर और 92.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट 4.8 लाख यूनिट की उत्पादन क्षमता रखता है, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों शामिल हैं।

रेनो की यह आक्रामक रणनीति भारतीय ग्राहकों को अधिक विकल्प देने के साथ-साथ देश में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई