रायगढ़ पुलिस की अनोखी पहल: मवेशियों के गले में लगाए गए रेडियम कॉलर, सड़क हादसे रोकने की कोशिश

रायगढ़। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अक्सर हाईवे पर आवारा मवेशियों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारियों को मवेशियों के गले में रेडियम कॉलर टैग लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के तहत घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायगढ़-घरघोड़ा, घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग और तमनार बायपास पर घूम रहे मवेशियों को रेडियम कॉलर पहनाए।

इस पहल से रात के समय वाहन चालक दूर से ही मवेशियों को देख सकेंगे और हादसे टल सकेंगे। ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कोशिश को सराहते हुए कहा कि यह कदम सड़क सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी और लाभकारी है।

घरघोड़ा पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में सड़क हादसे कम करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई