Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Realme 14T 5G स्मार्टफोन लांच ₹17,999 से शुरू

मुंबई, भारत: स्मार्टफोन की दुनिया में Realme ने एक और दमदार कदम बढ़ाते हुए Realme 14T 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ-साथ स्टाइल और टिकाऊपन भी चाहते हैं — और वो भी ₹20,000 से कम की कीमत में। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कुछ खासियतें।

बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग
Realme 14T की सबसे बड़ी खासियत है 6000mAh की बड़ी बैटरी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि अब आपको अपने स्मार्टफोन को बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं रहेगी। 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ यह फोन आपको एक शानदार डिस्प्ले अनुभव भी देता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देती है।

TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ यह डिस्प्ले आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करता है, खासकर लंबे समय तक स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए।

टिकाऊ और मजबूत डिज़ाइन
Realme 14T को IP66, IP68, और IP69 रेटिंग्स मिली हैं, जो इसे डस्टप्रूफ, वाटरप्रूफ, और हाई-प्रेशर वॉटर जेट रेसिस्टेंट बनाती हैं। यह स्मार्टफोन इस सेगमेंट में पहली बार तीन IP रेटिंग्स के साथ पेश किया गया है, जो इसे एक बेजोड़ मजबूती देता है।

कीमत और ऑफर्स
Realme 14T दो स्टोरेज वैरिएंट्स में उपलब्ध है:

8GB RAM + 128GB स्टोरेज – ₹17,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹19,999

25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक की पहली सेल में शानदार लॉन्च ऑफर्स मिल रहे हैं:
ऑनलाइन खरीदी पर ₹1,000 तक की बैंक छूट या ₹2,000 तक की एक्सचेंज छूट।

ऑफलाइन खरीदी पर ₹1,000 तक की बैंक छूट।

इस तरह कुशल ऑफर्स के साथ फोन की कीमत घटकर ₹16,999 और ₹18,999 हो जाती है।
फोन ग्रीन, ब्लैक और पर्पल तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है और इसका सैटिन फिनिश इसे प्रीमियम लुक देता है। स्मार्टफोन की बिक्री Realme.com, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी, और 6 महीने तक की EMI विकल्प भी उपलब्ध हैं।

कैमरा और ऑडियो परफॉर्मेंस
Realme 14T में शानदार कैमरा सेटअप मिलता है:

50MP प्राइमरी कैमरा + 2MP मोनोक्रोम सेंसर (पीछे)
16MP सेल्फी कैमरा (फ्रंट)

ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और 300% अल्ट्रा वॉल्यूम मोड है, जिससे आपको तेज़ और साफ आवाज़ सुनाई देती है। इसके अलावा, डुअल-माइक नॉइज़ कैंसलेशन से कॉलिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर पावर करता है, जो 5G सपोर्ट के साथ बेहतरीन स्पीड और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद, फोन की मोटाई सिर्फ 7.97mm है, जिससे यह स्मार्टफोन स्लिम और हैंडी बनता है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई