IPL 2026-RCB vs KKR मैच आज: रायपुर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से पहुंचे स्टेडियम

IPL:रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज IPL के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। मैच को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस के मुताबिक रायपुर शहर से आने वाले दर्शक तेलीबांधा थाना तिराहा, NH-53 और सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होते हुए स्टेडियम पहुंच सकेंगे। वहीं बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, धमतरी, जगदलपुर और बलौदाबाजार की ओर से आने वाले लोगों के लिए भी अलग-अलग मार्ग तय किए गए हैं।

दर्शकों के वाहनों की पार्किंग परसदा-कोसा पार्किंग में की जाएगी। भीड़ बढ़ने पर सत्य साईं अस्पताल और सेंध तालाब पार्किंग का उपयोग किया जाएगा। वहां से लोगों को पैदल स्टेडियम तक जाना होगा।

पुलिस ने बताया कि मैच के दौरान दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक नया रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। इसके अलावा स्टेडियम के अंदर शराब, सिगरेट, गुटखा, पानी की बोतल, बैग, कैमरा, लेजर लाइट, पटाखे, धारदार सामान और अन्य कई वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

IMG 2983

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे तय मार्गों का पालन करें, समय से पहले स्टेडियम पहुंचे और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई