RCB ने तीन महीने बाद तोड़ी चुप्पी, भगदड़ पर शुरू की नई पहल

आईपीएल 2025 की चैंपियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न मातम में बदल गया था। 3 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीतने के बाद 4 जून को बेंगलुरु में विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हुए। इस त्रासदी के बाद तीन महीने तक चुप रहने वाली आरसीबी ने अब सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट जारी किया है।

पोस्ट में लिखा गया कि 3 जून ने हमें अपार खुशी दी, लेकिन 4 जून ने सब कुछ बदल दिया। हमारी खामोशी अनुपस्थिति नहीं बल्कि दुख थी। उस दिन के बाद से हमने शोक मनाया, सुना और सीखा। इसी से ‘RCB CARES’ पहल की शुरुआत हुई, जो फैंस की देखभाल और उनके साथ खड़े रहने का संकल्प है।

आरसीबी ने कहा कि अब वह सिर्फ जश्न मनाने के बजाय फैंस के साथ जुड़ाव और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देगी। हादसे के तुरंत बाद मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता दी गई थी। अब यह नई पहल उनके प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button