दिल्ली में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: राजधानी में आउटर जिले के रणहौला इलाके में आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ चाकू की नोंक पर रेप की वारदात अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि घटना छह सितंबर की है. घटना के वक्त पीड़िता के पिता गाड़ी चलाने गए थे और उसकी मां भी घर से बाहर थी. उसके ऊपरी मंजिल पर रहने वाले व्यक्ति अचानक उसके घर में दाखिल हुआ और चाकू की नोंक पर रेप किया. जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो उसके पैर पर चाकू से हमला कर दिया.

लड़की के काफी चीखने चिल्लाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. जब लड़की की मां घर पहुंची तो पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई. इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को कॉल किया. मामले में लड़की का मेडिकल कराने के बाद सात सितंबर को पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की.

पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही है, लेकिन आरोपी के अभी तक न पकड़े जाने के कारण पीड़िता के परिजन नाराज हैं. पीड़िता की मां ने कहा कि उन्हें हर हाल में इंसाफ चाहिए और आरोपी को फांसी दी जाए. उन्होंने आरोपी के बारे में बताया कि उसको तीन बेटी और एक बेटा है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button