Rape case : अपहरण कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से छात्रा से सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां एक 12वीं की छात्रा के साथ हुई अमानवीय घटना ने सभी को हिला कर रख दिया है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी, छात्रा का अपहरण कर उसे ओडिशा ले गए और वहां जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी। वहीं घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़क फरार हो गए।
दरअसल पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सक्ती जिले के एक गांव में रहने वाली 12वीं की छात्रा को आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण किया। फिर उसे ओडिशा ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। डरी-डरी पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे।





