रजनीकांत बोले- विजय की जीत से खुशी हुई, जलन जैसी कोई बात नहीं

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तमिलनाडु चुनाव नतीजों के बाद उठ रही राजनीतिक अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की जीत से उन्हें खुशी हुई और उन्होंने विजय को बधाई भी दी थी।

रजनीकांत ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में गलत बातें फैलाई जा रही थीं। कुछ लोग दावा कर रहे थे कि वह विजय को मुख्यमंत्री बनते नहीं देखना चाहते या उनसे जलन रखते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि “मेरा स्तर इतना गिरा नहीं है कि मैं ऐसी सोच रखूं।”

उन्होंने कहा कि विजय की जीत उनके लिए सुखद आश्चर्य थी। रजनीकांत ने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि कम उम्र में इतनी बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि विजय ने राज्य की बड़ी पार्टियों का मुकाबला कर जीत दर्ज की है और उन्हें विजय से काफी उम्मीदें हैं।

एमके स्टालिन से मुलाकात पर भी रजनीकांत ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी और स्टालिन की दोस्ती राजनीति से ऊपर है। कुलाथुर सीट पर हार के बाद दुख जताने के लिए वह उनसे मिलने गए थे।

रजनीकांत ने कहा कि वह इसलिए सामने आए क्योंकि लगातार अफवाहें फैलाई जा रही थीं। उन्होंने कहा कि अगर वह चुप रहते तो लोग इन अफवाहों को सच मान लेते।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल न होने के सवाल पर रजनीकांत ने कहा कि वह पहले भी किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए हैं, इसलिए इसमें कोई नई बात नहीं है।

इस दौरान उन्होंने विजय की फिल्म ‘जननायकन’ के ऑनलाइन लीक होने की भी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई