रजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को पछाड़ा, वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के करीब

चेन्नई:साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के दो दिन में लगभग 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह आंकड़ा रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी शुरुआत है।
पहले दिन कुली ने भारत में 65 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 53.50 करोड़ रुपये अर्जित किए। इस तरह घरेलू बाजार में दो दिन का कुल कलेक्शन 118.50 करोड़ रुपये रहा। विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन धमाकेदार रहा, जहां पहले दिन इसने 76.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दो दिनों में 194.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
कुली का मुकाबला इस समय ऋतिक रोशन की वॉर 2 से हो रहा है। अब तक वॉर 2 ने 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि कुली लगभग 200 करोड़ रुपये तक पहुंचकर उससे काफी आगे निकल चुकी है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि वीकेंड खत्म होने तक कुली न सिर्फ अपने बजट को कवर कर लेगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी कायम करेगी।





