रायपुर: कर्मचारियों को राहत, तबादले से जुड़ी जानकारी अब 30 जून तक वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए तबादले से जुड़ी जानकारी अपलोड करने की अंतिम तारीख 25 जून से बढ़ाकर अब 30 जून कर दी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर बताया कि स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के तहत यह फैसला लिया गया है। पहले तबादलों पर लगी रोक को 25 जून तक शिथिल किया गया था, लेकिन अब सरकार ने इस समयसीमा को 30 जून तक बढ़ा दिया है।

इस दौरान जिले स्तर पर किए गए तबादले और उनके क्रियान्वयन की स्थिति को संबंधित विभाग या जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना जरूरी होगा।

हालांकि, स्थानांतरण नीति की अन्य सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। इससे कर्मचारियों और विभागों को समय पर प्रक्रिया पूरी करने में राहत मिलेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई