रायपुर: गोंचा महापर्व में शामिल होने के लिए सीएम विष्णु देव साय को आमंत्रण, बस्तर की परंपरा ‘तुपकी’ भेंट की गई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज रात उनके निवास में जगदलपुर विधायक किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बस्तर के जगदलपुर में आयोजित होने वाले पारंपरिक गोंचा महापर्व में शामिल होने का न्यौता दिया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि यह पर्व बस्तर में पिछले छह सौ वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है और सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। बस्तर दशहरे के बाद यह सबसे लंबा चलने वाला उत्सव है, जिसकी शुरुआत 11 जून को चंदन यात्रा से हो चुकी है।

इस महापर्व के तहत 26 जून को नेत्रोत्सव पूजा और 27 जून को श्री गोंचा रथयात्रा निकाली जाएगी। वहीं 5 जुलाई को बाहुड़ा रथयात्रा के साथ पर्व का समापन होगा।

इस मौके पर बस्तर की परंपरा अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘तुपकी’ भेंट कर सम्मानित किया। यह तुपकी पोली बांस की नली से बनाई जाती है, जिसमें एक खास पौधे का फल डालकर दबाया जाता है और उससे पटाखे जैसी आवाज आती है। यह परंपरा गोंचा महापर्व की खास पहचान है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए गोंचा महापर्व के लिए शुभकामनाएं दीं और बस्तर की परंपरा को गौरव बताया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई