रायपुर: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर BJP महिला मोर्चा निकालेगा ‘सिंदूर यात्रा’

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में कई आतंकियों को मार गिराया गया। सेना की इस सफलता का श्रेय उसके शौर्य और रणनीति के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व को दिया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए एक सिंदूर यात्रा निकालने का फैसला लिया है। यह यात्रा 21 मई को शाम 5 बजे नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर जयस्तंभ चौक तक जाएगी।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में बैठक हुई, जिसमें रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा साहू, सिंदूर यात्रा की जिला प्रभारी ममता साहू, महामंत्री वंदना मुखर्जी, स्वपनिल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में यात्रा की रूपरेखा तय की गई और सभी कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की अपील की गई।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button