दिल्ली में बारिश वाला मौसम, एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में झमाझम बरसे बदरा

नई दिल्ली: राजधानी सहित एनसीआर क्षेत्र में गुरुवार सुबह कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. इससे तापमान में गिरावट आई. आज सुबह का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले कुछ दिनों में सबसे कम है. आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

साथ ही दिन में भी बारिश होने के आसार हैं. इतना ही नहीं, कुछ इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. इससे पहले बुधवार रात को भी बारिश हुई थी, जिससे लोगों को सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या से दो चार होना पड़ा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया. वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 52, गुरुग्राम में 75, गाजियाबाद में 82, ग्रेटर नोएडा में 100 और नोएडा में एक्यूआई 79 दर्ज किया गया.

दिल्ली के इलाकों की बात करें तो मुंडका में 166, वजीरपुर में 118, शादीपुर में 109 अलीपुर में 54, एनएसआईटी द्वारका में 82, सिरी फोर्ट में 65, मंदिर मार्ग में 54, आरके पुरम में 77, पंजाबी बाग में 88, दिलशाद गार्डन में 66, बुराड़ी क्रॉसिंग में 84, डीटीयू में 66, बवाना में 87, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 70, रोहिणी में 78 और विवेक विहार में एक्यूआई 84 दर्ज किया गया. बारिश के कारण एक्यूआई में भी कमी दर्ज की जा रही है.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button