Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

बारिश और बाढ़ का कहर: असम में 5 लाख लोग प्रभावित, अब तक 11 की मौत

दिल्ली। देश के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में मानसून की दस्तक के बाद मौसम ने विकराल रूप ले लिया है। असम, मणिपुर, सिक्किम सहित कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है।

जबकि बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। असम में लगातार बारिश से 22 जिलों के 1254 गांवों में बाढ़ का कहर है। करीब 5.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और अब तक 11 की मौत हो चुकी है। 15 नदियां उफान पर हैं, जिससे सड़क, रेल और नाव सेवाएं बाधित हुई हैं। 165 राहत शिविरों में 31,212 लोग शरण लिए हुए हैं।

सिक्किम: लैंडस्लाइड में 3 जवानों की मौत, 1678 टूरिस्ट रेस्क्यू

उत्तरी सिक्किम के लाचेंग और चुंगथांग में लैंडस्लाइड के कारण 1678 पर्यटकों को रेस्क्यू किया गया। मंगन जिले को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां 31 मई को छातेन स्थित मिलिट्री कैंप में लैंडस्लाइड से 3 जवानों की मौत हुई, जबकि 6 जवान लापता हैं।

मणिपुर: 19 हजार से अधिक प्रभावित, 47 जगह लैंडस्लाइड

मणिपुर में बाढ़ और लैंडस्लाइड ने तबाही मचाई है। राज्य में 19,811 लोग प्रभावित हुए हैं और 3,365 घरों को नुकसान पहुंचा है। 31 राहत शिविरों में लोगों को शरण दी गई है। सेना और आपदा राहत दल बचाव कार्य में जुटे हैं।

त्रिपुरा: हालात में सुधार, 66 राहत शिविरों में 10 हजार लोग

त्रिपुरा में हालात सुधर रहे हैं, लेकिन अब भी 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में 66 राहत शिविरों में 10,800 से ज्यादा लोग हैं। 219 घरों को नुकसान पहुंचा है। पश्चिम त्रिपुरा में सबसे अधिक 50 राहत शिविर सक्रिय हैं।

अरुणाचल प्रदेश: एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अरुणाचल के दिबांग घाटी में वायुसेना ने Mi-17 हेलिकॉप्टर से बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को रेस्क्यू किया। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ और लैंडस्लाइड के चलते राहत अभियान चलाया जा रहा है।

बिहार: सीवान में 7 लोगों की मौत, आंधी-तूफान का कहर

बिहार के सीवान में तेज आंधी और बारिश के दौरान दीवार और पेड़ गिरने से 2 महिलाओं समेत 7 लोगों की मौत हो गई। पूर्णिया, सहरसा और छपरा में भी नुकसान हुआ है। आज 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है।

मध्य प्रदेश: 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 38 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है।

राजस्थान: 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जयपुर में महिला की मौत

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश हो रही है। जयपुर में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। 21 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मौसम खराब

यूपी के सुल्तानपुर में तेज आंधी से कैंटीन की छत उड़कर कार पर गिर गई। प्रदेश के 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। हरियाणा के 5 जिलों में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई