NEET UG 2026 रद्द होने पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अपराध

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और भ्रष्ट व्यवस्था के कारण लाखों विद्यार्थियों की मेहनत बर्बाद हो रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को कुचल दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी परिवार ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया, तो किसी ने गहने तक बेच दिए, लेकिन बदले में छात्रों को पेपर लीक, लापरवाही और भ्रष्टाचार मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार छात्र परेशान होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नाकामी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ अपराध है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि छात्र खुद इंटरनेट पर खोजकर देखें कि NEET 2024 पेपर लीक के दौरान NTA का महानिदेशक कौन था और सरकार ने उसे अब कौन सी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ऐसे लोगों को संरक्षण और इनाम देती है।

उन्होंने कहा कि अगर मेहनत की जगह पैसे और पहुंच से भविष्य तय होगा, तो शिक्षा का महत्व खत्म हो जाएगा। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में संगठित भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।

गौरतलब है कि NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई है। मामले की जांच अब CBI को सौंपी गई है और NTA ने दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई