AAP को बड़ा झटका? राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने और BJP में जाने का किया दावा

दिल्ली की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल आने का दावा किया जा रहा है। राघव चड्ढा ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी से अलग होने और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है।

राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है और “भ्रष्ट लोगों के हाथ में चली गई है।” उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने पार्टी से दूरी बनाई और अब जनता के बीच जाकर नई राजनीतिक राह चुनने का फैसला किया है।

“जनता के लिए आए थे, करियर के लिए नहीं”
अपने बयान में चड्ढा ने कहा कि वे राजनीति में व्यक्तिगत करियर बनाने नहीं आए थे, बल्कि इसे छोड़कर जनता की सेवा के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों में उन्होंने पार्टी को खून-पसीने से सींचा, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं और आम लोग भी पार्टी से दूर हो रहे हैं।

BJP में विलय का दावा
चड्ढा ने यह भी दावा किया कि वे अपने समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद भी उनके साथ इस फैसले में शामिल होंगे।

राजनीतिक हलचल तेज
इस दावे के बाद दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक आम आदमी पार्टी या बीजेपी की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ऐसे में अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या यह दावा सियासी समीकरणों को बदल देगा या मामला कुछ और मोड़ लेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई