Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

आर वेंकटरमणी दोबारा बने अटॉर्नी जनरल, दो साल का नया कार्यकाल शुरू

दिल्ली। वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणी को एक बार फिर देश का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है। कानून मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार, उनका नया कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

वेंकटरमणी का वर्तमान तीन वर्षीय कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा था। ऐसे में सरकार ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। 75 वर्षीय वेंकटरमणी ने 30 सितंबर 2022 को देश के 16वें अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने वरिष्ठ न्यायविद केके वेणुगोपाल का स्थान लिया था।

अटॉर्नी जनरल देश के प्रमुख विधि अधिकारी होते हैं और सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट व अन्य अदालतों में महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी करते हैं। इस पद पर नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं और यह संवैधानिक व्यवस्था के तहत सर्वोच्च विधिक पद है।

वेंकटरमणी के पास चार दशकों से अधिक का कानूनी अनुभव है। वे कराधान, मानवाधिकार, शिक्षा और संविधान से जुड़े कई अहम मामलों में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पैरवी कर चुके हैं। उनकी दोबारा नियुक्ति से सरकार को महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में निरंतरता और अनुभव का लाभ मिलेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई